हरिद्वार में गले में अजगर डाल कर घूम रहे युवक का वीडियो वायरल
देहरादून, सितम्बर 21 -- हरिद्वार। खड़खड़ी क्षेत्र में गले में अजगर डाल कर घूमते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो खड़खड़ी रेलवे फाटक के पास का बताया जा रहा है। गले में अजगर लटकाए युवक को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने भी संज्ञान लिया है। वहीं डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जानकारी मिली है। वन विभाग की टीम से वीडियो की जांच कराई जा रही है। वीडियो की लोकेशन और उसमें दिखाई दे रहे युवक की पहचान के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.