देहरादून, अप्रैल 20 -- हरिद्वार। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला रेंज में सफारी के दौरान एक मनमोहक दृश्य देखने को मिला, जब हाथियों का एक झुंड वाटरहोल में जमकर मस्ती करता नजर आया। बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए गजराज पानी में उतरकर नहाते और खेलते दिखे, जिसे देख पर्यटक रोमांचित हो उठे। दिल्ली से आए पर्यटकों ने इस खूबसूरत पल को अपने कैमरे में कैद किया। वीडियो में हाथियों को पानी उछालते, एक-दूसरे के साथ खेलते और ठंडक का आनंद लेते साफ देखा जा सकता है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह दृश्य न केवल आकर्षक है, बल्कि यह प्राकृतिक व्यवहार का भी बेहतरीन उदाहरण है। विशेषज्ञों के अनुसार, भीषण गर्मी के दौरान हाथी अक्सर जलस्रोतों की ओर रुख करते हैं, जिससे उन्हें ठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.