हरिद्वार में गंगा में डूबते हुए नाबालिग शिवभक्त को एसडीआरएफ ने सकुशल बचाया
देहरादून, जुलाई 30 -- हरिद्वार। कांगड़ा घाट पर गंगा के तेज बहाव में बहने वाले एक नाबालिग को एसडीआरएफ ने बचाया। गुरुवार सुबह नोएडा सेक्टर 45 यूपी निवासी एक कांवड़िया कांगड़ा घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचा था। तभी गंगा के तेज बहाव में वह बहने लगा। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने बिना समय गंवाए गंगा में छलांग लगाई। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने कांवड़िए को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद मौके पर कांवड़िए को प्राथमिक उपचार दिया गया। जिसके बाद कांवड़िए की हालत सामान्य हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.