रुडकी, अप्रैल 12 -- रुड़की, संवाददाता। प्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन की खबर से रविवार को संगीत जगत और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद घड़ी में उत्तराखंड उर्दू अकादमी के पूर्व अध्यक्ष अफजल मंगलोरी ने उनसे जुड़ी पुरानी मुलाकातों और यादों को साझा किया है। अफजल मंगलोरी ने बताया कि आशा भोसले की एक हार्दिक इच्छा थी कि हरिद्वार में गंगा के किनारे भव्य संगीत संध्या का आयोजन हो, जहां वह मां गंगा की आरती और स्तुति प्रस्तुत करें। यह सपना उनके दिल के बेहद करीब था, लेकिन परिस्थितियों के कारण पूरा नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व मुंबई स्थित यशराज स्टूडियो में अपने शिष्य प्रदीप शर्मा के गीत की रिकॉर्डिंग के दौरान उनकी मुलाकात आशा भोंसले से हुई थी। बातचीत के दौरान जब उन्हें पता चला कि उनका संबंध हरिद्वार से ...