मेरठ, जून 16 -- देश के किसानों और खेती-बाड़ी की समस्या को लेकर सोमवार से भारतीय किसान यूनियन का हरिद्वार में गंगा के वीआईपी घाट पर चार दिवसीय राष्ट्रीय किसान चिंतन शिविर हो गया है। शिविर में देश के सभी राज्यों से किसान पहुंचने शुरू हो गए हैं। सोमवार को मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, हापुड़, बिजनौर और बुलंदशहर आदि के किसान शिविर में पहुंच गए। मेरठ के किसान अपने ट्रैक्टर और ट्रालियों के साथ रसद सामग्री लेकर पहुंचे। भाकियू मेरठ के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में लाल कोठी पर भंडारा शुरू कर दिया गया। अनुराग चौधरी ने कहा कि जब तक शिविर चलेगा मेरठ यूनिट की तरफ से लगातार भंडारा चलता रहेगा। यह भी पढ़ें- चिंतन शिविर में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान यहां किसानों के रुकने की भी व्यवस्था की गई है। अनुराग चौधरी ने बताया कि राष्ट्री...