हरिद्वार, नवम्बर 22 -- सागर जोशी, पहाड़ में मजबूत प्रदर्शन के बावजूद मैदानी क्षेत्रों में पार्टी की कमजोर पकड़ बीजेपी के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। एसटी की दोनों आरक्षित सीटें भी पिछले चुनाव में कांग्रेस के खाते में गई थीं। ऐसे में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में एससी-एसटी सीटों का चुनावी गणित केंद्र में रहा। शनिवार को हुई बैठक में पार्टी ने दोनों मोर्चों को सक्रिय कर कमजोर क्षेत्रों में संगठन मजबूत करने का मंत्र दिया।उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों में से 15 आरक्षित हैं। इनमें 13 एससी और दो सीटें एसटी वर्ग के लिए हैं। चुनावी लिहाज से इन सीटों पर जीत किसी भी दल के लिए महत्वपूर्ण है।पहाड़ में भाजपा मजबूत, मैदान में नुकसान 2017 के चुनाव में भाजपा ने पहाड़ की आठ आरक्षित सीटों में छह और मैदान की सात सीटों में छह पर जीत दर्ज की थी। तब कांग्रेस...