हरिद्वार में खेत की दीवार तोड़कर घर में घुसकर मारपीट, सिडकुल में मुकदमा
देहरादून, सितम्बर 11 -- हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के हजारा ग्रांट गांव में खेत की दीवार का ताला तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त करने और घर में घुसकर बुजुर्ग के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी पोती के ससुराल पक्ष के नौ लोगों ने एकराय होकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक हजारा ग्रांट निवासी बुंदू पुत्र हबीब ने शिकायत कर बताया कि उसकी पोती आशमीन की शादी गांव में ही रहने वाले आमिर पुत्र अब्दुल के साथ हुई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसकी कृषि भूमि गांव में ही स्थित है, जिसमें वह परिवार के साथ खेती कर जीवनयापन करता है। खेत के चारों ओर दीवार बनी हुई है और गेट पर ताला लगा हुआ है। आरोप है कि 10 सितंबर को उसकी पोती के ससुराल पक्ष के इकराम पुत्र नन्हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.