हरिद्वार, अप्रैल 13 -- हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के भोगपुर गांव स्थित खाटू श्याम मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या कर दी। आशंका है कि मंदिर में चोरी के दौरान बदमाशों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। सीओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर स्वामी संजय सैनी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार को पुजारी का शव लहुलूहान हालत में मिला। लक्सर कोतवाली क्षेत्र में भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र के गांव भोगपुर के पास खाटू श्याम जी का मंदिर है। मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र के गोधना गांव निवासी राजवीर (65) पिछले दो माह से मंदिर में रहकर देखभाल और पूजा-पाठ कर रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, रविवार सुबह पूजा के लिए मंदिर पहुंचे ग्रामीण को परिसर में पुजारी लहूलुहान हालत में पड़े मिले। सूचना पर सीओ देवेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी, भिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.