हरिद्वार में खड़े ट्रक से टकराई स्कूटी, नाना-नानी और पांच वर्षीय पोते की मौत
देहरादून, जून 24 -- हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। सड़क किनारे खड़े ट्रक से स्कूटी के पीछे से टकरा जाने के कारण नाना, नानी और उनके पांच वर्षीय पोते ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार, वीर सिंह (52) अपनी पत्नी मंजू देवी (50) और पांच वर्षीय पोते शिवा सिंह के साथ स्कूटी से हरिद्वार से श्यामपुर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान श्यामपुर थाना क्षेत्र में उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.