हरिद्वार, दिसम्बर 28 -- धर्मनगरी में रविवार सुबह घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह जकड़ लिया। हालात ऐसे थे कि कुछ ही मीटर की दूरी पर दिखाई देना मुश्किल हो गया। शहर से लेकर आसपास के इलाकों तक कोहरे की सफेद चादर छाई रही। कम दृश्यता के कारण प्रमुख सड़कों से लेकर नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर बेहद धीमी रफ्तार से चलते नजर आए और आपस में सुरक्षित दूरी बनाए रखने की कोशिश करते दिखे। धीमी गति के चलते कई जगह यातायात प्रभावित रहा। पुलिस-प्रशासन की ओर से सतर्कता बरतने की अपील की गई। वहीं, धर्मनगरी का प्रमुख तीर्थ स्थल हरकी पैड़ी भी कोहरे से ढका नजर आया। गंगा घाट पर श्रद्धालुओं को स्नान और दर्शन के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ी। ठंड और कोहरे के असर से लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।

हिंदी हिन्दुस...