देहरादून, अगस्त 26 -- हरिद्वार। ज्वालापुर की मॉडर्न कॉलोनी स्थित दुकान से कोरा चेक चोरी कर उस पर चार लाख रुपये की रकम भरने और फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक में लगाने का मामला सामने आया है। कनखल निवासी 23 वर्षीय युवक ने पड़ोसी युवक और उसकी मां पर चेक में कूटरचना कर उसका दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी के मुताबिक निरंजन वाटिका, कनखल निवासी करन गुप्ता ने बताया कि वह देहरादून में रहकर व्यापार करता है, जबकि उसके माता-पिता और छोटी बहन कनखल में रहते हैं। उसके माता-पिता मॉडर्न कॉलोनी, आवास विकास ज्वालापुर में परचून की दुकान चलाते थे, जिसे उसकी मां ने मार्च 2025 में बंद कर दिया था। आरोप है कि दुकान के पड़ोस में रहने वाला महेश कुमार पहले उसकी मां की दुकान पर मदद करता था। करन क...