देहरादून, सितम्बर 17 -- हरिद्वार। जनपद में संचालित मेंटल हेल्थ थीम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग ने सभी कुष्ठ आश्रमों में निवासरत दिव्यांग व्यक्तियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य एवं गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान विशेषज्ञ टीम ने आश्रमों में शिविर लगाकर प्राथमिक जांच के साथ आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया। स्क्रीनिंग के दौरान मानसिक तनाव, अवसाद, चिंता, अनिद्रा, नशे की आदत, आत्मघाती विचार तथा अन्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी लक्षणों की पहचान की गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिन व्यक्तियों में आवश्यकता पाई गई, उन्हें परामर्श, उपचार, नियमित फॉलो-अप तथा उच्च स्वास्थ्य केंद्र में रेफर किए जाने की प्रक्रिया पर भी विचार किया गया। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. नम्रता चंद ने बताया कि कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मा...