हरिद्वार में कुंभ निर्माण कार्यों का मुख्य सचिव ने लिया जायजा
देहरादून, सितम्बर 10 -- हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को गति देने के लिए शासन स्तर पर निर्माण कार्यों की निगरानी तेज कर दी गई है। मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने गुरुवार को हरिद्वार पहुंचकर कुंभ मेला क्षेत्र में निर्माणाधीन विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर कार्यों की प्रगति देखी और संबंधित अधिकारियों से निर्माण की स्थिति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा और आगामी कुंभ की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Haridwar News: भीमगोड़ा कुंड का होगा जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी एचआरडीए को निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.