हरिद्वार में किसानों का तीन दिवसीय धरना स्थगित, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
देहरादून, अगस्त 23 -- हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का तीन दिवसीय धरना स्थगित हो गया। किसान अपनी कई मांगो और मुख्यमंत्री पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए धरना दे रहे थे। उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री जो वादा करते हैं उसे पूरा नहीं करते। सरकार सिर्फ आश्वासन पर चल रही है। इस दौरान किसानों ने सात सूत्रीय ज्ञापन एडीएम वैभव गुप्ता को सौंपा। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, सूबा सिंह ढिल्लों ने कहा कि सरकार किसानों के धैर्य की परीक्षा लेना बंद करे। बार बार अपनी मांगों के लिए धरना देना पड़ता है। पिछले वर्ष टोल प्लाजा पर लाठीचार्ज हुआ था तब भी मुख्यमंत्री ने सिर्फ आश्वासन दिया था। यह भी पढ़ें- Haridwar News: किसानों का दूसरे दिन भी जारी रहा धरना सरकार किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है जिसके कारण किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.