देहरादून, मई 9 -- हरिद्वार। कनखल क्षेत्र के जगजीतपुर निवासी ने कुछ लोगों पर किराये के बहाने करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने 10 साल के पट्टे का झांसा देकर धोखे से विक्रय अनुबंध तैयार करा लिया और बाद में जमीन पर कब्जे का प्रयास करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शनिवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।जगजीतपुर, कनखल निवासी शिवम वालिया पुत्र चन्द्रशेखर वालिया ने शिकायत कर बताया कि वह ग्राम सलेमपुर महदूद स्थित अपनी भूमि का मालिक और कब्जाधारी है। आरोप है कि दिल्ली निवासी पुनीत शर्मा, हरिद्वार निवासी आशीष कुमार और देहरादून निवासी देवेंद्र सिंह ने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी जमीन हड़पने की साजिश रची। यह भी पढ़ें- करोड़ों की टाउनशिप हड़पने का आरोप, बिल्डर परिवार समेत सात पर मुकदमा बताया कि ...