हरिद्वार में कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम के पथ प्रकाश कार्यालय पर जड़ा ताला
देहरादून, जून 4 -- हरिद्वार। कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम के पथ प्रकाश कार्यालय पर ताला जड़ दिया। जिसके बाद विभाग की पथ प्रकाश वाली गाड़ियां भी कार्य रोककर कार्यालय पहुंच गईं। पार्षदों का आरोप है कि विभाग ठीक से कार्य नहीं कर रहा है। चारधाम यात्रा चल रही है और यात्री बाहुल्य क्षेत्र होने पर भी जगह जगह अंधेरा छाया हुआ है। इस अवसर पर पार्षद हिमांशु गुप्ता, विवेक भूषण विक्की, सोहित सेठी, अकरम अंसारी, पूर्व पार्षद राजीव भार्गव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.