हरिद्वार में कांग्रेस ने नगर कोतवाली में दिया धरना
देहरादून, अगस्त 31 -- हरिद्वार। हल्द्वानी में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम उपरांत कुछ लोगों द्वारा कार्यक्रम स्थल का शुद्धिकरण करने और राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज करने पर कांग्रेस ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा कार्यक्रम स्थल का शुद्धिकरण किया जाता है और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उसका समर्थन करते हैं जो कि बहुत निंदनीय है। दो लोगों की शिकायत पर पुलिस राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लेती है लेकिन उनके खिलाफ दर्ज नहीं करती जो देश में जाति भेदभाव से आपस में भाईचारा समाप्त करना चाहते हैं। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पालीवाल, प्रदीप चौधरी, अशोक शर्मा, मुरली मनोहर, महेश प्रताप सिंह राणा, संतोष चौहान, नितिन तेश्वर, तुषार कपिल, अंजू मिश्रा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.