देहरादून, अप्रैल 10 -- हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को उनके घरों पर दबिश देकर पकड़ा गया और न्यायालय में पेश किया गया। इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत देर रात को ज्वालापुर क्षेत्र में विशेष टीमों का गठन कर कार्रवाई की गई। इस दौरान न्यायालय की ओर से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील करते हुए दो आरोपियों को उनके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में आशु शाह पुत्र पप्पू शाह निवासी मोहल्ला तेलियान, कोतवाली ज्वालापुर और अंकित पुत्र मोहन कश्यप निवासी इंदिरा बस्ती, इंडस्ट्रियल एरिया, ज्वालापुर शामिल है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज हुए मुकदमे...