देहरादून, मई 20 -- हरिद्वार। ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में बुधवार को हरिद्वार के मेडिकल व्यवसायियों ने बंद का आह्वान कर धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में मेडिकल स्टोर स्वामी भगत सिंह चौक के निकट एकत्र हुए और ऑनलाइन दवाओं की बिक्री बंद करने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। व्यापारियों का कहना था कि ऑनलाइन फार्मेसी के कारण स्थानीय मेडिकल कारोबार प्रभावित हो रहा है तथा बिना उचित जांच के दवाओं की बिक्री से लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा बढ़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से ऑनलाइन दवा कंपनियों पर सख्त नियंत्रण लगाने और स्थानीय मेडिकल व्यापारियों के हितों की सुरक्षा करने की मांग की। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश केमिस्ट एसोसिएशन ने ऑनलाइन दवा बिक्री का किया विरोध इस दौरान अधिकतर सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन दवा कारोबार के विरोध में...