हरिद्वार में एसएसपी ने जवानों संग लगाई दौड़, फिटनेस पर दिया जोर
देहरादून, जून 19 -- हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षु आरक्षियों और जवानों के साथ दौड़ लगाकर फिटनेस एवं अनुशासन का संदेश दिया। परेड में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और आरटीसी स्टाफ मौजूद रहे। एसएसपी ने प्रशिक्षण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आरटीसी अधिकारियों को प्रशिक्षुओं को बेहतर प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। उन्होंने जवानों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। बाद में पुलिस लाइन परिसर की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- परेड मैदान में दिखा अनुशासन का दम, एसपी ने परखी पुलिस लाइन की व्यवस्थाएं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.