हरिद्वार, जून 16 -- एनएचएम और आउटसोर्स से स्वास्थ्य विभाग में तैनात करीब 450 कार्मिकों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक को संबोधित ज्ञापन बहादराबाद सीएससी अधीक्षक को सौंपा। कहा गया कि 16 और 17 जून को जिले के समस्त कार्मिक काला फीता बांधकर कार्य करेंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष डॉ. रमिंदर सिंह कालरा ने कहा कि जिले में करीब 450 कर्मचारी तैनात हैं। इसमें 104 आउटसोर्सिंग और 346 स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति के माध्यम से कार्य कर रहे हैं। पिछले तीन माह से स्वास्थ्य परिवार कल्याण समिति और दो माह से आउटसोर्सिंग कार्मिकों को वेतन नहीं मिला। वेतन नहीं मिलने से उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.