हरिद्वार, मार्च 29 -- हरिद्वार में रविवार को श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान के साथ धर्मस्थलों के दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे, जिस कारण मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ता गया। रविवार को हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर रोड़ीबेलवाला चौकी के पास वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई जगह वाहन रेंगते नजर आए और यात्रियों को लंबे समय तक जाम में फंसे रहना पड़ा। चंडीघाट चौक से वाल्मीकि चौक की ओर जाने वाले रास्ते पर भी यातायात का दबाव नजर आया। इसका असर पार्किंग स्थलों पर भी साफ दिखा। हरकी पैड़ी गंगा घाट के पास पंडित दीनदयाल पार्किंग पूरी तरह भर गई। रोड़ीबेलवाला मैदान की पार्किंग में भी वाहनों का जमावड़ा रहा, जिससे लोगों को पार्किंग के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। यातायात पुलिस ने इस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.