देहरादून, सितम्बर 29 -- हरिद्वार। एसएमजेएन कॉलेज में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष डॉ. रवींद्र पुरी ने कहा कि क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से पूरे जिले में 23 अध्ययन केंद्र खोले जा रहे हैं। बच्चों के भविष्य के लिए बहुत सराहनीय कार्य है। पढ़ाई की कोई सीमा नहीं होती। किसी भी उम्र में शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नवीन चंद लोहनी ने बताया कि अध्ययन केंद्र के खुलने से बच्चों को बहुत सहायता होगी। विश्वविद्यालय से एक साथ दो डिग्रियां ले सकते हैं। डॉ. सुनील कुमार बतरा, अतिरिक्त निदेशक एमएम जोशी, क्षेत्रीय निदेशक डॉ. विद्या पांडे, सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. बृजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...