देहरादून, मार्च 21 -- हरिद्वार। ज्वालापुर ईदगाह में लोगों ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। ईद उल फितर को लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह देखने को मिला। सुबह ही लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाह की ओर जाने लगे। ईदगाह में मौलाना ने सुबह दस बजे ईद की नमाज अदा कराई। इसके अलावा भेल जामा मस्जिद, जामा मस्जिद कटहरा बाजार, मंडी की मस्जिद, ज्वालापुर मेन रोड के मदरसे में भी ईद की नमाज अदा कराई।मौलानाओं ने सबसे भाईचारे और प्यार के साथ रहने की अपील की। उन्होंने ईद की नमाज के बाद विशेष खुतबा बयान किया। धनपुरा, पदार्था, नसीरपुर कलां, गाडोवाली, सराय, कस्समपुर, बुढाहेड़ी, चांदपुर, कटारपुर, गुर्जर बस्ती आदि गांवों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद एक दूसरे ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।...