हरिद्वार, जनवरी 10 -- धर्मनगरी में ठंड ने एक बार फिर इस साल का रिकॉर्ड तोड़ा। शनिवार को आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार, न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस वर्ष का अब तक का सबसे कम तापमान है। इससे पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस और चार जनवरी को 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। तापमान में गिरावट के साथ शनिवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात बन गई। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देर रात घने कोहरे और सर्द हवाओं के बीच लोगों की कंपकंपी छूट गई। शाम ढलते ही ठंड का असर तेज हो गया और लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रही, जिससे आवाजाही में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह धर्मनगरी में ठंड और कोहरे का असर बना रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.