हरिद्वार, अप्रैल 2 -- धर्मनगरी में धूप की तपिश से गर्मी में इजाफा हो गया है। गुरुवार को इस साल पहली बार अधिकतम तापमान 36 डिग्री के ऊपर चला गया। दिन में लोग गर्मी से बेहाल हो रहे। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा था। गुरुवार को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान में आधा डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जिससे दोपहर में लोग छाता लेकर पैदल आवाजाही करते दिखे। उधर, मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार आगामी चार अप्रैल तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। साथ ही दिन में सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों के लिए फसलों की सिंचाई, कटाई, कीटनाशक का प्रयोग और थ्रेशिंग नहीं करने की सलाह जारी की है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.