हरिद्वार में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की दुकान में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
देहरादून, जून 23 -- हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार की मुखिया गली स्थित श्रीराम मंदिर के सामने सोमवार देर रात एक बंद इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में खड़े कई इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी इसकी चपेट में आ गए और जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन कई इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी और अन्य सामान जलने से आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.