हरिद्वार में आपदा से निपटने और नशा उन्मूलन का दिया प्रशिक्षण, 230 प्रशिक्षु आरक्षियों को किया जागरूक
देहरादून, जून 12 -- हरिद्वार। 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 230 प्रशिक्षु आरक्षियों को आपदा प्रबंधन, बचाव कार्यों और नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक करने के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को शुरू हुआ। प्रशिक्षण के दौरान एनडीआरएफ और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के विशेषज्ञों ने प्रशिक्षुओं को आपात परिस्थितियों से निपटने के साथ-साथ समाज में बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ प्रभावी भूमिका निभाने के गुर सिखाए। सेनानायक आयुष अग्रवाल के निर्देशन में 40वीं वाहिनी पीएसी परिसर स्थित आरटीसी सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में 15वीं बटालियन एनडीआरएफ की टीम ने आपदा प्रबंधन, बाढ़ एवं जल दुर्घटनाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। टीम ने जीवन रक्षक उपकरणों के उपयोग, आपातकालीन परिस्थितिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.