हरिद्वार, अप्रैल 5 -- जिले की आबकारी टीम ने हरकी पैड़ी गंगा घाट से कुछ दूरी पर स्थित चमगादड़ टापू पार्किंग क्षेत्र में रविवार को अवैध शराब की खेप पकड़ी है। आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि जब्त शराब की कीमत लगभग साढ़े चार लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब के वाहन के साथ एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। हरिद्वार एवं जनपदीय आबकारी टीम ने सहायक आबकारी आयुक्त प्रमोद मैठाणी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। आबकारी विभाग की टीम ने एक संदिग्ध वाहन संख्या की तलाशी ली। उसमें 45 पेटी बरामद मिली। टीम ने मौके पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई शराब को हरियाणा से अवैध रूप से उत्तराखंड लाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षय पुत्र जगवीर सिंह निवासी ग्राम सेहरी थाना खरखोदा जिला सोनीपत हरियाणा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.