नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ सख्ती जारी है। शनिवार को एचआरडीए की टीम ने जनपद में छह अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। पिछले दो दिनों में प्राधिकरण की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले दो बड़ी कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया था। लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेकर प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सोनिका के निर्देश पर टीम ने राजा गार्डन कॉलोनी के पास भानु प्रताप स्कूल से आने वाले तालाब से लगते हुए मार्ग पर सूरज सैनी द्वारा अनधिकृत रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया। इक्कड़ गांव में रामा एनकलेव से आगे, सराय रोड पर मुअज्जम अली आदि द्वारा किये गये अनधिकृत कॉलोनी का निर्माण रुकवाया। साथ ही यहां शमशान घाट के बगल में अनधिकृत कॉलोनी का भी निर्माण रुकवाया गया। खंजनपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.