नई दिल्ली, जून 3 -- राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार को उस समय मातम पसर गया, जब चारधाम यात्रा पर गया एक परिवार उत्तराखंड के देवप्रयाग में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में जैसलमेर निवासी युवा डॉक्टर समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन सदस्य अब भी लापता हैं। परिवार का 12 वर्षीय आयुष्मान गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।नौ दिन पहले श्रद्धा के साथ निकला था परिवार जानकारी के अनुसार, जैसलमेर शहर के दरियानाथ बावड़ी क्षेत्र निवासी डॉ. दिनेश कुमार माली अपने माता-पिता और परिजनों को चारधाम यात्रा कराने के लिए नौ दिन पहले घर से रवाना हुए थे। परिवार में धार्मिक यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल था और सभी खुश थे।हरिद्वार में रुके पिता करते रहे अपनों का इंतजार परिवार के मुखिया लूणाराम माली स्वास्थ्य कारणों से हरि...