हरिद्वार, सितम्बर 21 -- धर्मनगरी में रविवार को सुबह से ही तेज धूप से लोग परेशान रहे। दोपहर के समय धूप की तपिश और भीषण गर्मी के कारण लोगों को आवाजाही में बड़ी दिक्कतें हुई। शाम के समय भी धर्मनगरी में गर्मी का प्रकोप जारी रही। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान में आधे डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.