हरिद्वार, जून 9 -- हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार में नगर निगम प्रशासन और व्यापारियों के बीच की नोक झोक हो गई। चालान काटने को लेकर हुई नोंकझोंक के बाद विवाद गहरा गया और बाजार तक बंद हो गए। निगम कर्मचारियों ने व्यापारियों पर अभद्रता और चालान बुक छिनने का आरोप लगाकर कार्य बहिष्कार कर दिया। कोतवाली के बाहर कूड़ा वाहन खड़े कर दिए। साथ ही जिस व्यापारी की दुकान के बाहर नोंकझोंक हुई थी वहां ट्रैक्टर ट्रॉली से कूड़ा डाल दिया। दोनों पक्षों के बीच तनातनी का माहौल दिखाई दिया। इसके बाद व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी।

व्यापारियों और प्रशासन के बीच वार्ता सिटी मजिस्ट्रेट ने पहले अपने कार्यालय और फिर मौके पर जाकर दोनों पक्षों से वार्ता की लेकिन वार्ता विफल हो गई। वार्ता के बाद व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी के अनुस...