हरिद्वार में अज्ञात हमलावरों ने कांवड़िए को मारी गोली, हायर सेंटर रेफर
देहरादून, जून 1 -- हरिद्वार। हरिद्वार में गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली लगने से कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात हुए गोलीकांड से इलाके में हड़कंप मच गया। कनखल थाना क्षेत्र स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास हाईवे की यह घटना बताई जा रही है। यहां हाईवे के किनारे विश्राम कर रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारी गई। कंधे में गंभीर रूप से घायल कांवड़िए को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रात को ही फरार आरोपियों की तलाश में घेराबंदी की और उन तलाश की जा रही है। घायल युवक की पहचान अजय के रूप में हुई है, ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है। वह अपने साथियों के साथ रविवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर नोएडा लौट रहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.