हरिद्वार, जुलाई 19 -- हरिद्वार बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा युवा एवं बाल खिलाड़ियों में शारीरिक फिटनेस, नियमित व्यायाम और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एनी टाइम फिटनेस जिम में विशेष फिटनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शारीरिक मजबूती, अनुशासन और नियमित व्यायाम के महत्व के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। राज्यमंत्री नितिन गौतम ने कहा कि भारतीय जीवन दर्शन में सदैव से 'पहला सुख निरोगी काया' को विशेष महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरिद्वार बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में खे...