देहरादून, अप्रैल 27 -- देहरादून। हरिद्वार बाईपास रोड पर एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके दाहिने हाथ व पैर में फ्रेक्चर आए हैं। एसओ नेहरू कॉलोनी मनोज नौटियाल ने बताया कि अजबपुर कलां स्थित ई-ब्लॉक सरस्वती विहार की रहने वाली सरोजनी देवी ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि बीते आठ अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे उनके पति देवरतन सिंह हरिद्वार बाईपास रोड स्थित कुंजापुरी के पास कट से पैदल ही सड़क पार कर दूसरी तरफ जा रहे थे। इसी बीच एक अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से देवरतन सिंह छिटक कर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वाहन चाल...