हरिद्वार पुलिस ने 152 मोबाइल बरामद कर लौटाए
देहरादून, मई 2 -- हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन रिकवरी के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 152 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सिडकुल थाना पुलिस की इस कार्रवाई से उन लोगों के चेहरों पर फिर से खुशी लौट आई, जिन्होंने अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी।बरामद मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 36 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने C.E.I.R पोर्टल की मदद से देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर यह सफलता प्राप्त की। बरामद फोन में सिडकुल क्षेत्र की कंपनियों में कार्यरत बाहरी राज्यों के कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों के मोबाइल भी शामिल हैं।कई कंपनियों के फोन शामिल हैं। इस सराहनीय कार्य के लिए आमजन द्वारा पुलिस की जमकर प्रशंसा की जा रही है। पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष अजय शाह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.