हरिद्वार पुलिस ने पंजाब से दबोचा फेक करेंसी गिरोह, 1.10 लाख के नकली नोट बरामद
देहरादून, जुलाई 12 -- हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने नकली नोटों के कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए पंजाब से गिरोह के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.10 लाख रुपये के नकली नोट, नकली नोट छापने में प्रयुक्त प्रिंटर और एक कार बरामद की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण कोतवाली नगर पुलिस ने छह जुलाई को चार आरोपियों को 84,500 रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए दो आरोपियों से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस टीम पंजाब पहुंची। वहां से पवन कुमार और सुखबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पवन ढाबे और सुखबीर कपड़ों के कारोबार की आड़ में नकली नोटों का धंधा चला रहे थे। गिरोह असली 50 हजार रुपये लेकर बदले में एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.