हरिद्वार पुलिस ने गांधी-शास्त्री को श्रद्धांजलि दी
देहरादून, अक्टूबर 2 -- हरिद्वार। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर हरिद्वार पुलिस की ओर से पुलिस लाइन रोशनाबाद समेत जिले के सभी थानों और पुलिस कार्यालयों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया। पुलिस लाइन रोशनाबाद में एसपी अपराध/यातायात निशा यादव ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यह भी पढ़ें- गांधी प्रतिमा टाउनहाल पर राष्ट्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.