देहरादून, अप्रैल 19 -- रुड़की। थाना पिरान कलियर क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण के सनसनीखेज मामले का हरिद्वार पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए कर्नाटक से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामला 10 अप्रैल का है, जब कलियर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को पड़ोस में रहने वाली महिला कपड़े दिलाने के बहाने अपने साथ ले गई और वापस नहीं लौटी। इस पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर एसपी देहात शेखर चंद सुयाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। यह भी पढ़ें- नौवीं के छात्र को फुसलाकर नैनीताल ले गई दोस्त की भाभी, होटल में बनाए शारीरिक संबंध ...