हरिद्वार पुलिस की तत्परता से डेढ़ वर्षीय मासूम परिजनों से मिला
हरिद्वार, जून 19 -- गंगा घाट पर अपने परिजनों से बिछड़े डेढ़ वर्षीय मासूम को हरिद्वार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल उसके परिवार से मिलवा दिया। शुक्रवार को गंगा घाट क्षेत्र में एक घाट कर्मी को डेढ़ वर्षीय बालक अकेला घूमता मिला। घाट कर्मी उसे तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम लेकर पहुंचा। पूछताछ के दौरान कम उम्र के कारण बच्चा अपना नाम और पता स्पष्ट रूप से नहीं बता सका, जिसके बाद पुलिस ने उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए परिजनों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कंट्रोल रूम के पीए सिस्टम से लगातार अनाउंसमेंट कराए और आसपास के क्षेत्रों में भी सूचना प्रसारित की। कुछ देर बाद अनाउंसमेंट सुनकर बच्चे के परिजन पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। आवश्यक सत्यापन के बाद पुलिस ने बालक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक की पहचान शिवांश (करीब डेढ़ वर्ष), पुत्र राहुल, निवासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.