हरिद्वार पहुंच कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लिया आशीर्वाद
हरिद्वार, मई 16 -- शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शनिवार को हरिद्वार पहुंचकर जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई। मंत्री ने संत समाज के मार्गदर्शन को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। वहीं, स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने भी मंत्री को आशीर्वाद देते हुए जनकल्याण के कार्यों में निरंतर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.