हापुड़, अक्टूबर 4 -- गढ़ नगर की युवा फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ. दिपांसी गौतम ने हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ पहुंचकर योग गुरु स्वामी रामदेव से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य, योग और फिजियोथेरेपी के महत्व पर चर्चा करते हुए जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार डॉ. दिपांसी गौतम ने हरिद्वार प्रवास के दौरान स्वामी रामदेव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य जागरूकता अभियान और योग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के प्रयासों की सराहना की। स्वामी रामदेव ने भी उन्हें समाज के प्रति समर्पण और सेवा भाव के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। डॉ. दिपांसी गौतम ने कहा कि योग और फिजियोथेरेपी दोनों ही स्वस्...