हरिद्वार, फरवरी 28 -- हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर शुक्रवार देर रात कार और कंटेनर की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस के अनुसार, यह हादसा माइनिंग चेक पोस्ट कांगड़ी से पहले हरिद्वार की ओर बने डायवर्जन के पास रात करीब साढ़े दस बजे हुआ। हरिद्वार से जा रही कार और बिजनौर से आ रहा कंटेनर आमने-सामने आ गए। इस हादसे में गुलाल निवासी रुद्रपुर यूएसनगर और ओम प्रकाश निवासी कनखल हरिद्वार घायल हुए हैं। दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। चंडी चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने बताया कि इस हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.