हरिद्वार, दिसम्बर 8 -- काली मंदिर सुरंग और भीमगोड़ा कुंड के बीच रेलवे ब्रिज-39 की मरम्मत के चलते सोमवार को हरिद्वार-देहरादून और हरिद्वार-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक को सुबह 9:30 बजे से सात घंटे के लिए बंद रखा गया। इस कारण आठ ट्रेनें निरस्त रहीं। कुल 43 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। सैकड़ों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बता दें कि, इसी साल आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए इस ब्रिज पर नॉन-इंटरलॉकिंग और इंटरलॉकिंग काम हुए। इसके बाद रेलवे ट्रैक शाम 4:30 बजे खोला जा सका। हरकी पैड़ी-भूपतवाला मार्ग बंद, तीन किमी अतिरिक्त चक्कर लगाए ट्रैक पर ब्रिज की मरम्मत के चलते रेलवे की भारी मशीनरी सड़क पर रखे जाने के कारण हरकी पैड़ी से लेकर भूपतवाला तक मार्ग बंद रहा। लोगों को हरकी पैड़ी, भीमगोड़ा, खड़खड़ी, सुखी नदी और भूपतवाला क्षेत्र के बीच आवागमन के लिए नेशनल हाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.