देहरादून, मई 4 -- हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय में सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने सड़क, बिजली, पानी और राजस्व से जुड़ी शिकायतें रखीं, जिन पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।जनता दरबार में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, ताकि मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जा सके। कई मामलों में अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी शिकायतें सुनी गई। जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के लोग भी अपनी बात प्रशासन तक पहुंचा सके। डीएम ने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र और पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.