हरिद्वार डीएम और सीडीओ पैदल पहुंचे कार्यालय
देहरादून, मई 14 -- हरिद्वार। सरकार की अपील के बाद गुरुवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित खुद पैदल अपने घर से कार्यालय पहुंचे। उन्होंने करीब एक किलोमीटर का सफर पैदल तय कर लोगों और अधिकारियों को स्वस्थ जीवनशैली व ईंधन बचत का संदेश दिया। खास बात यह रही कि डीएम ने अपनी सरकारी गाड़ी भी कार्यालय नहीं मंगवाई और कहा कि जरूरत पड़ने पर ही वाहन बुलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने उन अधिकारियों से भी पैदल दफ्तर आने की अपील की जिनका आवास कार्यालय के नजदीक है। डीएम की अपील का असर भी देखने को मिला। मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष सिंह समेत कई अधिकारी पैदल ही अपने कार्यालय पहुंचे। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में स्कूटी से कार्यालय पहुंचे जिला पर्यटन विकास अधिकारी वहीं नगर आयुक्त नंदन कुमार भी पैदल दफ्तर पहुंचे। हालांकि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.