मुजफ्फर नगर, अगस्त 8 -- छपार। हरियाणा से हरिद्वार कावड़ लेने जा रहे शिव भक्त कावड़िया की बीच रास्ते में हृदय गति रुकने के कारण उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई| हरियाणा की भिवाडी निवासी 43 वर्षीय कांवड़ियां रोशन पुत्र कृष्ण सिंह शुक्रवार को अपने साथी अजय के साथ बाइक से हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए जा रहा है। जैसे ही वह सुबह साढे नौ बजे के लगभग रामपुर तिराहे पर पहुंचा तो अचानक दिल का दौरा पडने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे 108 एम्बुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: कांवड़ में अधिक भार होने के कारण भोले की हालत बिगड़ी, पुलिस ने दिलाया उपचार रामपुर तिराहा अस्थाई थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने बताया कि मृतक के शव को साथी हरियाणा के लिए लेकर रवाना ह...