हरिद्वार जा रही कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर पर चढ़ी, तीन घायल
बिजनौर, अगस्त 6 -- बरेली से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली नेशनल हाईवे-734 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में तीन कांवड़िये घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात पहुंचाया, जहां उपचार के बाद वे अपने घर लौट गए।जानकारी के अनुसार बरेली जिले के गांव इगरा निवासी बिजेंद्र, विपिन कुमार, नंदराम, खेमकरण, वीरेंद्र, देवेश, हीरा, नाथूलाल, अवतारी लाल, विनोद कुमार समेत अन्य श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। जब उनका वाहन नेशनल हाईवे-734 पर अकबराबाद के पास पहुंचा, तभी चालक का संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर पर चढ़ गई।हादसे में नाथूलाल, विनोद कुमार और अवतारी लाल घायल हो गए। यह भी पढ़ें- दौराला कांवड़ मार्ग पर हुए हादसों में महिला समेत 13 कांवड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.