हरिद्वार जाने को निकला युवक लापता, गुमशुदगी
हल्द्वानी, जुलाई 25 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी से हरिद्वार जाने के लिए निकला एक युवक संदिग्ध परिस्थतियों में लापता हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है। लामाचौड़ निवासी प्रकाश चंद्र पड़लिया ने मुखानी कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उसका चचेरा भाई 40 वर्षीय धर्मेन्द्र पडलिया उर्फ पप्पू 23 जून से लापता है। वह हरिद्वार जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर से कई दिनों तक खोजबीन की और रिश्तेदारों से भी पूछा मगर कोई सुराग नहीं लग सका। एसओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर उसे तलाश किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.